पैंथर ने गाय के बछड़े का किया शिकार, वन विभाग को दी सूचना


भदेसर, (माय सर्कल न्यूज़ @शैलेन्द्र जैन)।
कस्बे के माली बस्ती स्थित एक खेत में बंधे एक गाय के बछड़े का पैंथर ने शिकार कर लिया। ग्रह स्वामी नंद दास वैष्णव एवं गोपाल दास वैष्णव को इस घटना की जानकारी सुबह खेत पर पहुंचने पर लगी। इसकी सूचना उन्होंने वन विभाग के अधिकारी शैतान सिंह को दी। घटना बीती रात्रि की है। घटना की जानकारी मंगलवार प्रातः खेत पर दूध निकालने गए तब लगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ