सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलियाजी में पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। पूनिया के सांवलियाजी पहुंचने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष व बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गौतम दक, कपासन पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, युवा मोर्चा पूर्व जिलाधक्ष हर्षवर्धन सिंह, सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, कमलेश पुरोहित, प्रिंस शर्मा भी मौजूद थे।
पूनिया के सांवलियाजी पहुंचने पर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव, सत्यनारायण शर्मा, पूर्व सदस्य भेरुलाल सोनी, विजय सिंह चौहान, पूर्व सरपंच हजारी दास वैष्णव, करेडीया सरपंच कालू लाल गाडरी, आसावरा सरपंच अशोक रायका, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता रमेश गुर्जर, कंवर लाल गुर्जर, रमेश वैष्णव, पंकज जारोली, अर्जुनदास वैष्णव सहित भाजपाइयों ने अगवानी कर स्वागत किया। भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में पंहुचने पर परम्परा के अनुसार ओसरा पुजारी गोपाल दास वैष्णव ने भगवान श्री सांवलिया सेठ का चरणामृत, तुलसी पत्र, उपरना तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया।
0 टिप्पणियाँ