जौ की फसल काटने के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 3 महिला सहित 5 घायल

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। खेत में जौ की फसल काट रहे किसान परिवार पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे 3 महिलाओं सहित 5 जने घायल हो गए। घायलों को लेने गई एम्बुलेंस 108 का मधुमक्खियों ने अस्पताल तक पिछा किया।
थानाक्षेत्र के गांव तस्वारिया में दोपहर बाद खेत में जौ की फसल काट रहे एक किसान परिवार पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने खेत में काम कर रही तीन महिलाओं, एक बच्चे व खेत मालिक के शरीर पर कई जगह डंक मार दिए, जिससे वह घायल हो गए।
घटना की सूचना पर 108 चलकर बालुदास ईएमटी प्रभु गुर्जर मौके पर पहुंचे तथा घायलों को कपासन चिकित्सालय लेकर आए। मधुमक्खियाँ घायलों के कपडों में लिपट कर हॉस्पिटल तक आ गई, जिससे एक बारगी उपचार के दौरान वहाँ मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मधुमक्खियों के हमले से गंभीर रूप से घायल रतनी (23) पुत्री किशन कुम्हार को अचेत अवस्था में चिकित्सालय लाया गया।
बताया गया की मधुमक्खियों के हमले से तस्वारिया निवासी देवीलाल (50) पिता भेरु लाल खारोल, उसकी पत्नी केसरबाई खारोल(45) पुत्री रेखा खारोल, रतनी (35) पुत्री किशन कुम्हार व अशोक (8)पुत्र किशन कुम्हार घायल हो गए जिनका कपासन चिकित्सालय में उपचार जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ