सीबीएन की टीम ने दी मंगलवाड़ में दबिश, ड्रग्स के साथ एक गिरफ्तार, 40 लाख नकद बरामद, दो गाड़ियां जब्त


चित्तौड़गढ़। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों एमपी की टीम ने डूंगला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 130 ग्राम अफीम, 069 ग्राम एमडी ड्रग, 40 लाख रुपए नकद और दो गाड़ियां जब्त की हैं। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। 
जानकारी के अनुसार सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच एमपी CBN को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि डूंगला तहसील के मंगलवाड़ गांव के मोहनलाल तेली के घर में मादक पदार्थ रखा हुआ है। टीम ने शनिवार को दबिश दी और उसके घर की तलाशी ली। घर के परिसर में ही अवैध ड्रग्स और ड्रग्स को बेचने के बाद मिले रुपए गुप्त जगह पर रखे हुए थे। टीम ने तलाशी के दौरान 130 ग्राम अफीम, 69 ग्राम एमडी ड्रग, 40 लाख रुपए नकद रुपए मिले।
सीबीएन टीम ने घर के मालिक मोहनलाल को गिरफ्तार भी किया गया। पूछताछ के दौरान बताया कि अफीम और एमडी ड्रग बेचने के बदले में यह 40 लाख रुपए मिले थे। घर से ही एक क्रेटा एसयूवी कार, अल्टो कार, प्लास्टिक पॉलीथिन पैकेट, छोटे प्लास्टिक कंटेनर, इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया। कार्रवाई शनिवार से अभी तक जारी हैं।
ज्ञात हो कि डूंगला तहसील क्षेत्र में ही कुछ दिनों पहले ही एक कार्रवाई की गई थी, जिसमें बड़ी मात्रा में अफीम, डोडाचूरा और नकदी जब्त की गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ