पंडेर में श्री दौलपुरा बालाजी मंदिर में 51 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की ध्वज स्थापना


भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। जिले के धर्मनगरी पंडेर कस्बें के श्री दौलपुरा बालाजी महाराज के 51 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के आयोजन के तहत शुक्रवार को श्री दौलपुरा बालाजी मंदिर प्रांगण में विधिविधान से ध्वज स्थापना की गई। इससे पहले श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर से शुक्रवार सुबह 8:15 बजे ध्वज शोभायात्रा में महंत बाबू गिरी महाराज के सानिध्य में वेदाचार्य यज्ञाचार्य धर्मनारायण शास्त्री, उपाचार्य केदार तिवाड़ी के मंत्रोच्चार में डीजे के साथ सैकड़ों ग्रामवासियों भक्तजनों द्वारा विशाल जुलूस के रूप में नाचते हुए श्रीराम व बालाजी के जयकारों के साथ श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर से चारभुजानाथ मंदिर, बावड़ी वाले बाबा, फूलनगर महादेव, बस स्टैंड, बागर के बालाजी, सदर बाजार, तेजाजी महाराज, देवरी माताजी, देवनारायण महाराज मंदिर नगर भ्रमण होते हुए श्री दौलपुरा बालाजी मंदिर प्रांगण में पहुंची। जहां भीलवाड़ा के महायज्ञ महंत बाबू गिरी महाराज, वेदपाठी रामदास महाराज, संतदास महाराज, मुरारी पांडे आदि संतों के सानिध्य में वेदाचार्य यज्ञाचार्य धर्म नारायण शास्त्री, उपाचार्य केदार तिवाड़ी, पंडित अंकित शास्त्री, पंडित रामेश्वर शर्मा के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ विधिविधान से भूमि पूजन व ध्वज पूजन कर ध्वज स्थापना की गई। वहीं बालाजी मंदिर में अखंड दीप ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। भामाशाह समाजसेवी मुकेश कुमार जाट व लोकेश कुमार जाट जेसीबी ईंट उद्योग की तरफ से 5 लाख 51 हजार रुपए की रसीद कटाई गई।
 महायज्ञ के कोषाध्यक्ष किशनलाल लक्षकार व मदनलाल तेली सहित 25 सक्रिय सदस्यों की महायज्ञ की कमेटी बनाई गई। इस अवसर पर श्री दौलपुरा बालाजी का विशेष श्रृंगार कर भोग लगाकर भक्तजनों में प्रसाद वितरित किया गया जिसमें सैकड़ों भक्तजनों ने इस विशाल 51 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के ध्वज स्थापना के भव्य आगाज के साक्षी बनकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बालाजी कमेटी सदस्यों सहित आसपास के गावों के सैकड़ों ग्रामवासी भक्तजन मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ