भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। भादसोड़ा थाना क्षेत्र के कंरुकडा गांव में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने घर में घुस कर करीब 5 लाख के सोने व चांदी के आभूषण व 10 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजन कही बाहर गए हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भादसोड़ा थाना अंतर्गत कंरूकड़ा गांव में भेरूलाल जाट पिता हजारी लाल जाट निवासी करूंकड़ा घर से दिनदहाड़े अज्ञात चोरों के द्वारा 5 लाख के 7 तौला सोना के आभूषण ढाई किलो चादी के गहने एवं 10 हजार नकद चुराए। परिवार दिन के समय में किसी कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। शाम को घर पर लौटे तो घर का सामान बिखरा पाया गया जिससे चोरी का अंदेशा हुआ चोरी की घटना की सूचना रविवार को भादसोड़ा थाने में दी गई।
0 टिप्पणियाँ