सांवलियाजी, (उमेश तिवारी)। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ को एक भक्त के द्वारा 659 ग्राम चांदी से निर्मित कार भेंट की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर मध्य प्रदेश के एक श्रृद्धालु ने सांवलियाजी पंहुचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर परिसर में स्थित भेंट कक्ष कार्यालय में यह चांदी की कार भेंट कर भेंट की रसीद प्राप्त की।
ज्ञात हो कि भगवान श्री सांवलिया सेठ को उनके भक्तों के द्वारा स्वर्ण तथा चांदी से निर्मित यह आकर्षक सामग्रियां भेंट करने का सिलसिला जारी है। श्रृद्धालु के द्वारा चांदी की कार भेंट करने पर परम्परा के अनुसार भेंट कक्ष कार्यालय में श्रृद्धालु को उपरना पहनाकर तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ की छवि व प्रसाद भेंट कर स्वागत किया गया।
0 टिप्पणियाँ