चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा पुलिस वृत्त क्षेत्र में सोशल मीडिया साईट (फेसबुक, इंस्टाग्राम) आदि पर सक्रिय अपराधी गेगस्टर/असामाजिक तत्व तथा ऐसे गेगस्टरों को फोलो (समर्थन)/लाईक करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने 6 आरोपियों व सदर निम्बाहेड़ा ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार। जिले की साइबर सेल द्वारा लोगों को लगातार सचेत किया जा रहा था।
 पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा सोशल मीडिया साईट (फेसबुक, इंस्टाग्राम) आदि पर सक्रिय अपराधी गैंगस्टर/असामाजिक तत्व तथा ऐसे गेगस्टरों को फॉलो (समर्थन)/लाईक करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर उक्त अभियान के तहत अधिक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये। एएसपी अर्जुन सिंह शेखावत व डीएसपी आशीष कुमार के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा फूलचन्द टेलर पु.नि. द्वारा एएसआई अम्बालाल के नेतृत्व में हैड कानि. विनोद कुमार, रतन लाल, कानि. जगदीश, ज्ञानप्रकाश, रामकेश व सुभाष की टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा सोशल मीडिया साईट पर निरन्तर निगरानी रखी गई। जिस पर शुक्रवार को सोशल मीडिया साईट इंस्टाग्राम पर गैंगस्टर/असामाजिक तत्वों को फोलो (समर्थन)/लाईक करने पर 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा विरेन्द्र सिंह पु.नि. द्वारा गठित टीम ने 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
 एसपी दुष्यंत ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम
1. फहीम पिता अब्दुल खां उम्र 19 साल निवासी नया बाजार निम्बाहेड़ा
2. पीरू उर्फ अबरार पिता जाकीर हुसैन उम्र 23 साल निवासी नया बाजार निम्बाहेड़ा
3. दारासिंह पिता चतर सिंह सोलंकी राजपूत उम्र 24 साल निवासी जे.के. कॉलोनी निम्बाहेड़ा
4. नवीन पिता ईश्वर हरिजन उम्र 19 साल निवासी कर्मचारी कॉलोनी निम्बाहेड़ा।
5. मोहम्मद शाहीद पिता शाबिर हुसैन उम्र 22 साल निवासी जावद दरवाजा निम्बाहेड़ा।
6. यासीन पिता मोहम्मद सलीम उम्र 22 साल निवासी शास्त्री कालोनी निम्बाहेडा थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़।
7. सुरपाल पिता बहादुर बंजारा उम्र 23 साल निवासी धीनवा।
8. आदिल अली पिता अयुब अली उम्र 19 साल निवासी सांकरिया।
9. शिवकरण दान पिता मनोहर दान चारण उम्र 20 साल निवासी मण्डला चारण थाना सदर निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़