नगर पालिका ने अवैध निर्माण पर चस्पा किया नोटिस

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। स्थानीय दुर्गा माताजी मंदिर वाली रोड़ पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को नगरवासियों ने नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी सोनी को ज्ञापन देकर अविलंब हटाने की मांग की है।
पालिका अध्यक्ष को दिए गए ज्ञापन में बताया कि रोकड़िया बालाजी के पास निर्माणाधीन श्रीमती सुंदर देवी पत्नी नारायण लाल खटीक निवासी कपासन द्वारा नगर पालिका द्वारा जारी पट्टा व अनुमोदित प्लान के विपरीत निर्माण कर मुख्य सड़क मार्ग पर 20 फीट अवैध चबूतरा बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया। आवासीय रूपांतरित भूमि के पीछे की ओर छोड़े गए सड़क मार्ग पर निर्माण कर अवैध अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया गया।
जिसके कारण आम रास्ता काफी सकड़ा हो गया है जिसके कारण नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 इस पर पालिकाध्यक्ष मंजू देवी सोनी ने अविलंब अतिक्रमण शाखा के कार्मिकों को मौके पर भेज कर मौका पर्चा बनाया गया। पालिका द्वारा जारी पट्टा व अनुमोदित प्लान के विपरीत निर्माण पाए जाने पर मंगलवार को अतिकर्मी को 7 दिन का नोटिस चस्पा कर जवाब देने के लिए कहा है अन्यथा अवैध निर्माण कार्य हटाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ