सीआई से मारपीट के मामला में जैसलमेर एसपी के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अजमेर। जैसलमेर के जिला पुलिस अधीक्षक भंवर सिंह नाथावत के पुत्र प्रवीण सिंह नाथावत को बुधवार को अजमेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। प्रवीन सिंह को जिला स्पेशल टीम अजमेर लेकर पहुंची और उससे क्रिश्चियनगंज थानाप्रभारी से मारपीट प्रकरण में करीब तीन घंटे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद एसपी के पुत्र प्रवीण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस 18 दिन से प्रवीन सिंह नाथावत की तलाश में थी।
ज्ञात हो कि अजमेर में थानाधिकारी से मारपीट के आरोपी जैसलमेर एसपी के पुत्र प्रवीण सिंह की शादी में हाल ही में पुष्कर में धूमधाम से हुई थी। इस शादी में कांग्रेस नेता व राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ समेत कई पुलिस अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। भंवर सिंह नाथावत के पुत्र प्रवीण सिंह पुष्कर में शादी रचाने के बाद फरार हो गया था। इसके बाद अजमेर पुलिस ने एसपी पुत्र को पकड़ने के लिए चारों तरफ नाकेबंदी भी कराई, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका।
अनुसंधान अधिकारी भंवर रणधीर सिंह ने जैसलमेर एसपी समेत प्रदेश के अन्य पुलिस अधीक्षकों को प्रवीण सिंह नाथावत की गिरफ्तारी के संबंध में नोटिस भेजा था। जिला पुलिस की ओर से प्रकरण में नोटिस जारी होने के बाद प्रवीण सिंह की गिरफ्तारी का दबाव बन गया। इससे पहले स्पेशल टीम को प्रवीण सिंह की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया था।
इसके बाद जैसलमेर एसपी भंवर सिंह नाथावत पुत्र प्रवीण सिंह नाथावत को बुधवार को अजमेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार सुबह जिला स्पेशल टीम के हैडकांस्टेबल मनोज व सिपाही महिपालसिंह जैसलमेर एसपी भंवरसिंह नाथावत के पुत्र प्रवीण सिंह नाथावत को लेकर कोतवाली थाना स्थित वृत कार्यालय लेकर पहुंचे। सूचना पर एएसपी भंवर रणधीर सिंह पहुंचे। एएसपी ने प्रवीण से करीब 2 घंटे प्रकरण में पूछताछ की। इसके बाद प्रवीण सिंह की गिरफ्तारी दिखाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ