खेत से अज्ञात चोरों ने तोड़े अफीम डोडे, पुलिस पहुंची मौके पर

चित्तौड़गढ़। मिश्रों की पिपली में एक अफीम खेत से अज्ञात चोरों ने करीब दो हजार अफीम डोडे तोड़ कर ले गए। खेत मालिक ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया हैं।
जानकारी के अनुसार मिश्रों की पिपली निवासी रतन लाल पुत्र राम लाल जाट का घोसुण्डा मार्ग स्थित खेत में अफीम की खेती हैं। बीती रात को अज्ञात चोरों ने खेत मे घुस कर अफीम के करीब 2 हजार अफीम के पौधों से डोडे तोड़ कर ले गए। खेत मालिक ने इस सम्बंध में चन्देरिया थाना में रिपोर्ट दी। चन्देरिया थानाधिकारी कैलाश चन्द्र मय जाब्ता के मौका स्थल पर पहुंचे। अफीम के डोडे पर कुछ दिनों बाद चीरा लगा कर अफीम की लुवाई शुरू करनी थी। इससे पहले ही अज्ञात चोरों ने अफीम के पौधों पर आए डोडे को तोड़ कर ले गए। जो अफीम डोडे तोड़े गए वह कट्टे में कुछ ही दूरी पर पड़े मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ