चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़- उदयपुर नेशनल हेबे स्थित घोसुण्डा डेम के पास डम्पर ने बाईक को चपेट में लेने से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर भदेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार पँचदेवला से घोसुण्डा डेम की ओर बाईक पर सवार होकर दो युवक आ रहे थे। गलत साइड में आ रहे डम्पर ने बाईक को चपेट में ले लिया जिससे बाईक सवार राजू पिता नारायण कुमावत उम्र 21 वर्ष निवासी पंच देवला और रतन लाल पिता गोपाल कुमावत उम्र 18 वर्ष निवासी बनाकिया कलां की मौत हो गई। दोनों शवों को भदेसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाएं। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। भदेसर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
0 टिप्पणियाँ