दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर हत्या, पुलिस की टीमें रवाना, देखें सीसीटीवी फुटेज


चित्तौड़गढ़।
निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना गर्ल्स स्कूल के पास आज दिनदहाड़े एक युवक पर फायरिंग कर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार आज निम्बाहेड़ा शहर स्थित पुराना गर्ल्स स्कूल के पास बदमाश ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। जिससे युवक गम्भीर घायल हो गया। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां गम्भीर घायल युवक केसुन्दा निवासी बंटी आंजना की मौत हो गई। 
एडिशनल एसपी अर्जुन सिंह शेखावत, राजीव जोशी, उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी, तहसीलदार गोपाल बंजारा, सीआई फूलचंद टेलर, सीआई वीरेंद्र सिंह धाकड़ अस्पताल पहुंचे। इधर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन कर रवाना किया। पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे।
एसपी राजन दुष्यंत भी निम्बाहेड़ा पहुंचे। एसपी दुष्यंत स्वयं इस मामले की मोनेटरिंग कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। वही अपराधियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमों का गठन कर रवाना की हैं।  


फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखे वीडियो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ