चित्तौड़गढ़। ज़िला तैलिक साहू समाज, चित्तौड़गढ़ के ज़िलाध्यक्ष अजय कुमार बनवार के नेतृत्व में ज़िला साहू समाज ने तेल घाणी बोर्ड के गठन हेतु मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार मार्फ़त ज़िला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ को ज्ञापन दिया गया। साहू समाज ज़िलाध्यक्ष अजय बनवार ने बताया की ज्ञापन में तेली समाज के उत्थान एवं समाज को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने हेतु एक बोर्ड बनाने की माँग की गई है। भारत के कुछ अन्य प्रान्तों की तरह ही राजस्थान में भी अपने समाज के विकास हेतु तेल गानी बोर्ड की आवश्यकता है।
तेलघाणी बोर्ड के गठन से इस कार्य से जुड़े लोगों को एक नई पहचान मिलेगी और रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। हम सुधरेंगे तभी हम अच्छे समाज का निर्माण कर पायेंगे। सुमित्रा साहू ने बताया की तेली साहू समाज प्रगतिशील समाज है तथा इस समाज ने शिक्षा सहित अन्य सामाजिक क्षेत्रों में सदैव अग्रणी कार्य किया है और भारत देश को हमेशा अग्रसर करने की कोशिश की है। तैली साहू समाज की खूबी यह है कि हर परिस्थितियों के हिसाब से वे अपने आप को ढाल लेते है। ब्रजेश राठौर ने कहा की तेल गानी बोर्ड बनने से इसके ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
युवा समाजसेवी दीपक रजोरा ने बताया की हमारे समाज के लोगों को अपने से कमजोर वर्ग के लोगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए। सरकार द्वारा तेल घानी बोर्ड के घटन से समाज के लोगो का विकास होगा। इस मौके पर समाज के राजमल जी डगवार,भगवती लाल पण्डियार,देवराज साहू पार्षद, बृजकिशोर स्वदेशी पार्षद, किशोर भांगड़, रामप्रासाद बगेरवाल सावा,सुमित्रा साहू,शकुन्तला राठौर, शिवानी ख़मोरा, देवकी राठौर, पूजा,राजेश डगवाल, कन्हैया लाल साहू, गनेशलाल तेली, भगत जी, मनोज दशोरा, राजू जी मंगरोला,राधेश्याम तेली, मनोज पण्डियार, निर्मल साहू, सीताराम साहू आदि समाज के गणमान्य व प्रमुख लोग उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ