हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा महाशिवरात्रि का पर्व

चित्तौड़गढ़। भगवान शिव की आराधना का महापर्व शिवरात्रि पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर विभिन्न मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई है वही अनुष्ठान भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ के पावटा चौक में स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का अभिषेक और अनुष्ठान करने के लिए पहुंच रहे हैं। महाशिवरात्रि पर्व की शुरुआत मंदिर के महंत चंद्र भारती महाराज के तत्वाधान में अभिषेक के साथ हुई जहां मंत्रोच्चार के साथ भगवान महादेव का अभिषेक किया गया।
 शिवरात्रि को लेकर मंदिर के महंत चंद्र भारती महाराज ने बताया कि यह शिवरात्रि अति विशिष्ट है क्योंकि सूर्य चंद्र और शनि की ग्रह स्थिति मिलकर सर्वार्थ सिद्धि योग बना रही है। इस योग में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक दूध दही पंचामृत शक्कर से करने के पश्चात पुष्प अर्पित करने शनि की कुदृष्टि का प्रभाव नहीं पड़ता है। मंदिर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जानकारी देते हुए आचार्य श्रवण सामवेदी ने बताया कि पूजन अनुष्ठान के साथ महा आरती का आयोजन मंदिर परिसर में शाम को किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से भी श्रद्धालु मंदिर में आराधना करने के लिए पहुंच रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ