भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। एक निजी ट्रांसपोर्ट कम्पनी में कार्यरत वाहन चालकों ने कम्पनी के मालिक द्वारा समय पर पगार नही देने और बंधुआ मजदूर बनाकर जबरन कार्य कराने को लेकर भोपालसागर पुलिस थाना में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं।
रिपोर्ट में सभी ड्राइवरों ने पुलिस को बताया कि सिंघवी कैरिंग कॉर्पोरेशन निम्बाहेड़ा ट्रांसपोर्ट कम्पनी में कार्यरत कपासन विधानसभा क्षेत्र के लगभग 20- 25 ड्राइवरों ने बताया कि सिंघवी कैरिंग कॉर्पोरेशन ट्रांसपोर्ट कम्पनी में विगत पांच वर्षों से ड्राइवर पद पर कार्यरत है। कम्पनी का मालिक वेतन समय पर नही देता है। जब भी कम्पनी मालिक द्वारा ड्राइवरों को मासिक वेतन दिया जाता है तो हमेशा लगभग 15 दिनों का वेतन कम दिया जाता है। जब ड्राइवर मालिक के रवैये से असंतुष्ठ होकर वो अवकाश या काम छोड़ने की बात करता है तो उस पर दबाव बनाया जाता है कि तुम काम नही छोड़ सकते या अवकाश पर नही जा सकते है। यदि तुमने ऐसा किया तो में तुम्हारे खिलाफ कोई भी झूठा मुकदमा दर्ज करवा कर तुम्हारा भविष्य बर्बाद करवा दूंगा। इस डर से सभी ड्राइवर आज तक कम्पनी में काम करते रहे। समय पर पगार नही देने से परिवार का भरण पोषण नही कर पा रहे है। कम्पनी के मालिक ने वेस्टर्न केरियर इण्डिया लिमिटेड कंपनी से पेटी कॉंट्रेक्ट पर सभी ड्राइवरों को अपने वाहन चलाने हेतु ड्राईवर
रखा था। सिंघवी कैरिंग कॉर्पोरेशन कम्पनी ने वेस्टर्न केरियर इंडिया से कॉन्ट्रैक्ट अनुसार अधिक राशि वेतन भत्ते लेकर अपने अधीनस्थ ड्राइवरों को कम वेतनमान पर बंधुआ मजदूरी करवा रहा है। वेस्टर्न कंपनी में कार्यरत ड्राइवरों को 2020 रुपये भत्ता प्रति राउंड चित्तौड़गढ़ से दरीबा एवं प्रति राउंड डीजल 70 लीटर दिया जाता है जबकि सिंघवी कैरिंग कॉर्पोरेशन कम्पनी अपने ड्राइवरों को मात्र प्रति राउंड 1700 रुपए एवं प्रत्येक राउंड पर 58 लीटर डीजल देखकर हम ड्राइवरों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। ऐसे में परिवार को चलाने के लिए मजबूरन कम भत्ते और डीजल में गाड़ी चला कर अपनी जेब से उनकी पूर्ति करते हैं। इसके साथ ही कंपनी मालिक अपने वाहनों की तकनीकी खराबियां भी समय पर नही करवाता है जिसकी वजह से हिंदुस्तान जिंक में माल लाते या ले जाते समय यदि वाहन खराब हो जाये तो हिंदुस्तान जिंक कम्पनी को पेनाल्टी लगाती है तो कम्पनी मालिक हमारे वेतन से उसकी भरपाई करता है। जबकि वाहनों की तकनीकी मरम्मत की जिम्मेदारी वाहन मालिक कम्पनी की होती है। 22 फरवरी को सभी ड्राइवर ने अपना वेतन बढ़ाने के लिए कंपनी मालिक को कहा तो कंपनी मालिक ने हम प्रार्थी गण ड्राइवरों से उनके वाहन सिंघवी कैरिंग कॉरपोरेशन ब्रांच चन्देरिया में खड़े करवा दिए। ड्राइवरों को धक्के मार कर निकाल दिया और बकाया 2 माह का वेतन भी नहीं दिया। पुलिस को रिपोर्ट देने के दौरान सोनू लौहार भूपालसागर, माधव लाल गाडरी व नाथूलाल गाडरी जाजड़ो का खेड़ा, किशन दास बैरागी भूपालसागर, भगवती लाल बंजारा बालद, मुकेश सुखवाल भूपालसागर, लालूदास बैरागी नया हड़मतिया, मिठ्ठूलाल पूर्बिया, रामसिंह राजपूत भूपालसागर, पूरण दास बैरागी खेड़ली, उदयलाल गुर्जर फलासिया, देवीलाल बंजारा सहाड़ा का खेड़ा, नंदलाल गुर्जर व ओमप्रकाश राव बेणीपुरिया, विष्णु गर्ग कपासन, गोपाल लाल ढोली रायपुरिया खुर्द व फिरोज खान सहित कई ड्राईवर मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ