प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। शहर के निकटवर्ती गांव बगवास में 7 दिवसीय संगीतमय भगवान देवनारायण की कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। इस बारे में जानकारी देते हुए कृष्णलाल गुर्जर ने बताया कि गांव बगवास में 13 से 19 फरवरी तक चल रही संगीतमय कथा का वाचन ईश्वरलाल भगत मालासेरी जिला शाजापुर द्वारा किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन कथा वाचक ईश्वर भगत द्वारा बगड़ावत महाभारत का बखाण किया। जिसमें बताया कि मनुष्य को धर्म, ध्यान, दान पुण्य में वीरता में हमेशा सवाया होना चाहिए। मनुष्य जीवन मे भगवान का भजन जरूरी होता है। सभी को समय निकालकर भगवान का ध्यान करना चाहिए। कथा के दौरान कथा वाचक ईश्वरलाल भगत ने कहा कि कथा का उद्देश्य समाज व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करते हुए समाज में परिवर्तन के साथ-साथ हमारे जीवन को एक नई दिशा प्रदान करना है। सात दिवसीय कथा में शहर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुँचे।
0 टिप्पणियाँ