●पूर्व स्वायत शासन मंत्री के मुख्य अतिथि में पारितोषिक वितरण कर सम्पन्न
●पांच दिवसीय प्रतियोगिता का खिताब बी एम इलेवन निम्बाहेडा ने जीता
निम्बाहेड़ा। मददगार सोसायटी द्वारा नगर के दिवंगतों की याद में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि पूर्व स्वायत शासन मंत्री श्री चंद कृपलानी व विशिष्ट अतिथि अशोक नवलखा, पारस पारख, नितिन चतुर्वेदी,गब्बर अहीर,देवकरण समदानी, विजय काबरा, पारस वीरवाल, के आथित्य में सम्पन हुआ। पांचवे दिन के दो सेमीफाइनल मैच में ओकाफ सदर सलीम अब्बासी,थाना अधिकारी फूलचंद टेलर,समाजसेवी नदीम अंजुम, नारी सेवा संस्था की सिम्मी ख़ान, रानी लढ्ढा, वंदना पंचोली, माहिरा ख़ान, ऊषा अग्रवाल, नाजीरियन खिलाड़ी डॉ इब्राहिम होड़ो,आतिथ्य में मैच खेला गया। इसे पूर्व कार्यक्रम के दौरान सोसायटी अध्यक्ष शाकिर खान, फिरोज मेव, आसिम खान,जफर उस्ताद, लक्ष्मण भाम्भी, एस एस अग्रवाल, सिराज अहमद, तालिब अहमद,समीर ख़ान जाहिद ख़ान अनवर अहमद ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों को उपरना ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्य अतिथि कृपलानी ने अपने संबोधन में मददगार सोसायटी के समय समय पे कराए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए सोसायटी की सरहानिय की। उन्होंने कहा खेल के क्षेत्रों में निम्बाहेडा सबसे आगे साथ खिलाड़ियों से परिचय करते हुए खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाए दी और मंच से मैच का लुत्फ उठाया।
समाजसेवी नदीम अंजुम खेल प्रेमी ने संबोधन में कहा निम्बाहेडा के नायक किरदारों को इस प्रतियोगिता के माध्यम से दिखाया वो तारीफे काबिल हैं।सभी किरदार थक कर सो गए हैं मगर कहानी अब तक चल रही है। फाइनल मुकाबले विजय टीम बि एम इलेवन निम्बाहेडा के कप्तान को ट्रॉफ़ी एवं 71 हज़ार की राशि से पुरस्कृत किया गया व उपविजेता टीम टीनू इलेवन के कप्तान को 31 हजार की से राशि से पुरस्कृत किया गया। मैन ऑफ द सीरीज नदीम धनौरी रहे। संस्था के शाकिर ख़ान ने बताया कि नगर में पहली बार दिवंगतों की याद में मददगार सोसायटी द्वारा अखिल भारतीय टेनिस क्रिकेट पांच दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित हुई है जिसका आज ऐतिहासिक शानदार पारितोषिक वितरण कर समापन हुआ। बड़ी संख्या में दर्शकों खेल प्रेमियों ने मैदान में मैच का जमके लुत्फ उठाया है। ख़ान ने बताया पहला सेमीफाइनल मैच बीएम इलेवन व इलेवन स्टार के मध्य खेला गया जिसमे बीएमए इलेवन ने 133 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और इलेवन स्टार को 134 का टारगेट दिया। प्रतियोगिता का पहला शतक अनिल मीणा ने बनाया 28 बॉल में 102 रन बनाके नाबाद रहे। इलेवन स्टार की पूरी टीम 67 रन पर ऑल आउट हो गई जिससे बीएम इलेवन 66 रन से विजय हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मैच बरखेडा नीमच व टीनू इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें टीनू इलेवन ने 8 ओवर में 116 स्कोर बनाए व बाद में खेलते हुए बरखेड़ा नीमच 8ओवर में 80 रन ही बना सकी। जिससे टीनू इलेवन विजय हो गई। प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मैच फ़ाइनल मुकाबले में टीनू इलेवन और बीएम इलेवन के मध्य खेला गया। बीएम इलेवन टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया और टीनू इलेवन बल्लेबाजी करते हुए 78 रनो पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। बाद में बल्लेबाज़ी करते हुए इस एकतरफा मुकाबले में बीएम इलेवन ने बहुत आसानी से 79 बनाके आसानी से जीत हासिल की। बीएम इलेवन ने दमदार प्रदर्शन करते हुवे ट्राफी पर कब्ज़ा जमाया।
बीएम इलेवन ने यह मैच 6 विकिट से जीत लिया। सोसायटी के अध्यक्ष शाकिर ख़ान ने सभी वर्गो के आमजन का आभार जताया।
0 टिप्पणियाँ