चित्तौड़गढ़। हिंदुस्तान जिंक वेदांता के द्वारा की जा रही वादाखिलाफी में बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने के संबंध में हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन के खिलाफ कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि उन्होंने विगत दिनों कई बार आमजन, सरपंच जनप्रतिनिधियों, पीड़ित पक्षों, युवा बेरोजगार द्वारा हिंदुस्तान जिंक की वादाखिलाफी के विरोध में जिला कलक्टर को पूर्व में भी ज्ञापन के माध्यम से प्रार्थना पत्र पेश कर अवगत कराया जाता रहा है।
चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरपंच गणों द्वारा हिंदुस्तान जिंक के द्वारा सामुदायिक भवन के लिखित समझौते के बावजूद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने के बारे में पार्टी संगठन को बताया गया है। पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर से कहा कि कांग्रेस कभी फैक्ट्री अथवा उद्योगों के खिलाफ नहीं रही है। कारखाने से निश्चित रूप से क्षेत्र का विकास होता है किंतु क्षेत्र के युवाओं को अच्छा रोजगार मिले। क्षेत्र में आने वाले प्रभावित गांव में रहने वाले अन्नदाता किसानों एवं चुने हुए जनप्रतिनिधियों को विश्वास और भरोसे में लेकर कार्य योजना सुनिश्चित की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जिला प्रशासन सिर्फ जिंक प्रबंध के दबाव में हमारी जायज मांगों एवं समस्याओं को दरकिनार ना करें।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि शीघ्र ही स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार व सरपंच गणों के साथ किए गए वादों को पूरा करावे अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिंक प्रबंधन एवं प्रशासन की होगी। सामूहिक नेतृत्व में ज्ञापन के वक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट, सेंट्रल शहर अध्यक्ष रमेश नाथ योगी, हेरिटेज मण्डल अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल, विजयपुर मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, पांडोली मंडल अध्यक्ष आजाद पालीवाल, बस्सी मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी, साउथ जोन मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, भदेसर मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह डेलवास, चंदेरिया मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, अरनिया पंथ मंडल अध्यक्ष कालूलाल जाट, घोसुंडा मंडल अध्यक्ष राजदीप सिंह राणावत, सावा मंडल अध्यक्ष अर्जुन रायका मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ