भीलवाड़ा, (विनोद सेन)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण व कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने गुरूवार को लघु उद्योग भारती, द्वारा उद्यमी सम्मेलन में भारतीय अर्थव्यवस्था एवं निर्यात में एमएसएमई एवं टेक्सटाइल सेक्टर के लिए नवीन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि टेक्सटाइल इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए आत्मनिर्भरता और कौशल पर अधिक बल देना होगा। वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी प्रधानमंत्री सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने देश को समृद्ध करने और देश को अग्रणी ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। केंद्रीय गोयल ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाना है और आत्मनिर्भर शक्ति के रूप में महत्वपूर्ण पहचान बनानी है। वस्त्र उद्योग को भी आईटी क्षेत्र की तरह आगे लाने के लिए प्रभावी कदम बढ़ाने होंगे। आज पूरा देश और दुनिया भारत की तेजी से बढ़ती प्रगति की ओर देख रही है।
उन्होंने बताया कि कोविड में प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था को संभाला तथा उनके नेतृत्व में 220 करोड़ वैक्सीन मुफ्त लगाई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को सहयोग दिया गया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रीज को कौशल के लिए समर्थ के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाने पर जोर दें और सभी प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं इससे फैक्ट्रियों में कौशल के माध्यम से क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
0 टिप्पणियाँ