सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार रात्रि में मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में पंहुचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। मंत्री गोयल के सांवलियाजी पहुंचने पर चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर व श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अभिषेक गोयल, भदेसर डिप्टी धर्माराम गीला, तहसीलदार गुणवंत लाल माली, मण्डफिया थानाधिकारी उपनिरीक्षक ओम सिंह चुंडावत ने अगवानी कर स्वागत किया।
भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में पंहुचने पर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, पूर्व सदस्य भेरुलाल सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, पूर्व सरपंच हजारी दास वैष्णव, भाजपा कार्यकर्ता रमेश गुर्जर, कंवर लाल गुर्जर, सुरज सोनी, जीएसएस अध्यक्ष राजकुमार वैष्णव, अर्जुन वैष्णव, पंचायत समिति सदस्य गोविंद सोनी, हरिश तलेसरा सहित भाजपाइयों ने अगवानी कर स्वागत किया। मंत्री गोयल के साथ चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने भी सांवलियाजी पंहुचकर दर्शन किए। मंदिर में परम्परा के अनुसार ओसरा पुजारी ने भगवान श्री सांवलिया सेठ का चरणामृत, तुलसी पत्र, उपरना पहनाकर भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद व छवि भेंट कर स्वागत किया।
0 टिप्पणियाँ