मासूम को डाम लगाने से बिगड़ी हालत, बाल कल्याण समिति ने पुलिस को दी सूचना


चित्तौड़गढ़। मासूम बच्चों को झाड़ फूंक वाले लोगों के पास ले जाने पर 3 मासूम बच्चों को डाम लगाने से तबियत बिगड़ गई। ऐसे 3 मामले भीलवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में देखने को मिले हैं। सूचना पर बाल कल्याण समिति सदस्य अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली हैं। भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में एक सप्ताह में 3 मासूम बच्चों को डाम लगाने के मामले में दो बालक और एक बालिका जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। महात्मा गांधी चिकित्सालय बच्चा वार्ड से सूचना मिलने पर भीलवाड़ा बाल कल्याण समिति अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय के आदेशानुसार बाल कल्याण समिति सदस्य फारुख खान पठान महात्मा गांधी चिकित्सालय शिशु वार्ड पीआईसीयू में पहुंचे जहाँ एक डाम पीड़ित बालक भर्ती था और बच्चा वार्ड में एक चार वर्षीय बालक और तीन वर्षीय बालिका भी भर्ती हैं। बाल कल्याण समिति सदस्य फारुख खान पठान ने बालक के परिजन से जानकारी ली तो बालक चित्तौड़गढ़ जिले के बिजयपुर थाना क्षेत्र के भूंगड़िया गांव दूसरा बालक भीलवाड़ा के रायपुर थाना क्षेत्र के सरोठ ग्राम का और तीसरी केस पारसोली थाना क्षेत्र के इटावा गांव की बालिका का हैं। बाल कल्याण समिति सदस्य फारुख पठान ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली थाना क्षेत्र के इटावा गांव का तीन साल की मासूम बालिका को डाम लगाने के बयान परिजनों ने दिए हैं। वहीं 3-4 दिन पूर्व बिजयपुर क्षेत्र के भूंगड़िया में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। बालक के परिजन ने बताया बालक की चूल्हे पर खाना पकाते समय उनके छोटे भाई-बहिन ने उन्हें जलती हुई लकडी से पेट के ऊपर जला दिया। वही तीन साल की बालिका के परिजनों ने बताया कि बच्ची की तबियत बिगड़ने उनके गांव इटावा के ही एक वृद्ध पुरुष के पास ले गए। उसने मासूम बच्ची को डाम लगा दिया जिससे बच्ची की तबियत बिगड़ गई और उसे भीलवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। भीलवाड़ा बाल कल्याण समिति सदस्य फारूख पठान ने माता-पिता के बयान लेखबद्ध कर शिशु को अपने विशेष देखरेख संरक्षण में ले लिया है और बाल कल्याण समिति चित्तौड़गढ़ और सम्बंधित पुलिस थाने को सूचना दी। आगे की कार्यवाही चेयरपर्सन गिरीश कुमार पांडेय एवं समिति के निर्देशानुसार की जाएगी। शिशु विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में ईलाज किया जा रहा हैं। समिति द्वारा परिजनों को भविष्य में बच्चो को डाम नही लगाने एवं आग पानी और खतरनाक जगह से दूर रखने के लिए पाबंद किया जाएगा। इससे होने वाली क्षति एवं डाम लगाना कानूनन अपराध है एवं ऐसा करने वाले व्यक्ति को सजा का प्रावधान है।
इधर चित्तौड़गढ़ बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल ने बताया कि उन्हें इस सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई हैं। इस मामले में एक बच्चा व एक बच्ची भीलवाड़ा अस्पताल में भर्ती हैं। सम्बन्धित पुलिस थाने को सूचित कर दिया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ