सांवलियाजी लोक अदालत में 336 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- सांवलियाजी कस्बे में स्थित न्यायालय परिसर में शनिवार को पूर्व नियोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 336 प्रकरणों का निस्तारण किया गया और लगभग 33 लाख 82 हजार रुपए के प्रकरणों का निस्तारण किया गया। तालुका विधिक समिति के अध्यक्ष व न्यायाधीश हिमांशु मीणा की अध्यक्षता व समिति के सदस्य भदेसर तहसीलदार गुणवंत लाल माली, समिति सदस्य अधिवक्ता मदनलाल खटीक की मौजूदगी में यह लोक अदालत आयोजित की गई। इस दौरान अधिवक्ता फारुख मोहम्मद, आसिफ हुसैन, बद्रीलाल रेगर, प्रशांत जैन, न्यायिक कर्मचारी राज कुमार, मुकेश मिश्रा आदि मौजूद थे। शनिवार को आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल, आपराधिक, बिजली विभाग के विभिन्न प्रकरण शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ