चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के ऐतिहासिक बजट-2023 के उपलक्ष में नगरपरिषद उपसभापति कैलाश पंवार के नेतृत्व में चन्देरिया में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर सब्जी मंडी, गणेश चौक में आतिशबाजी की।
इस अवसर पर फारुख मिरासी ने बताया कि सभी वर्गो के हितों देखते हुए बजट पारित किया गया है जिससे आम जनता में जनकल्याणकारी योजना को सीधा लाभ मिल सके।
राजस्थान की जनकल्याण योजनाओं जिला इंटक उपाध्यक्ष इमरान खान, पार्षद प्रत्याशी गजानन्द शर्मा, सहायक जिला महामंत्री कैलाश सिंह भाटी जिला सचिव सुरेन्द्र सिंह गहलोत जिला महामंत्री मुकाबिल हुसैन, बिरला उपाध्यक्ष हरीश मेहता, नारायण, जगदीश बुनकर, राजू कल्याणा, फिरोज मिरासी, एजाज, मनोहर सुवालका पूर्व पार्षद पन्ना खां, रमेशचंद्र राजू भाई राकेश आदि सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर राजस्थान के जननायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया।
0 टिप्पणियाँ