पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी पुष्पांजलि

निम्बाहेड़ा। जनसंघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पंचायत समिति परिसर में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पल एवं पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।
इस अवसर पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री कृपलानी ने उपस्थित भाजपा पदधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पंडित उपाध्याय की सनातनी विचारधारा को आत्मसात करने का आव्हान किया।
भाजपा प्रवक्ता कमलेश बनवार ने बताया कि इस अवसर पर कृपलानी ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक पंडित उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए जनसंघ को संगठनात्मक रूप से मजबूती प्रदान की थी। पंडित उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्रीचन्द कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पारसमल पारख, हरिहर राव, मनोहर चौधरी, नगर महामंत्री मयंक अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रहलाद राजोरा, देवकरण समदानी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, ओबीसी जिला मोर्चा उपाध्यक्ष रोशन राठौड़, गोपाल वैष्णव, नरेश आमेटा, पार्षद जगदीश माली, प्रेम बाहेती, पूर्वी मण्डल महामंत्री राजेश धाकड़, विस्तारक अभिराज पांडे, भाजयुमो पूर्व जिला महामंत्री महिपाल राठौड़, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, ओंकारलाल धाकड़, कैलाश सेन, लोकेश लड्ढा, लोकेंद्र आचार्य, सत्यप्रकाश मेनारिया बोराखेड़ी, दीपक अग्रवाल, मनीष कासठ, रामलाल शर्मा, ईश्वरलाल नायक सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ