मीडियाकर्मियों और पुलिस का मैत्री मैच कल


चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ शहर के मीडियाकर्मियों और कोतवाली पुलिस के बीच रविवार को मैत्री मैच खेला जायेगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार को सुबह 10 बजे शहर के गोराबादल स्टेडियम में सभी संस्थानों से
जुड़े मीडियाकर्मी शामिल होंगे जो कोतवाली पुलिस के साथ क्रिकेट का मैत्री मैच खेलेंगे। इस मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ