वित्तीय साक्षरता सप्ताह का समापन समारोह 16 को चित्तौड़गढ़ में


चित्तौड़गढ़। भारतीय रिजर्व बैंक 13 फरवरी से 17 फरवरी तक सही 'वित्तीय बर्ताव करे आपका बचाव' विषय पर साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
यह एक अखिल भारतीय जागरूकता कार्यक्रम हैं। वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023 का उदघाटन समारोह 13 फरवरी को सुबह 11 बजे जयपुर में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक रोहित पी  दास के कर कमलों द्वारा संपन्न होगा।
साक्षरता सप्ताह का समापन समारोह 16 फरवरी को इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जाएगा।
जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी, जिले के बैंकर्स, स्वयं सहायता समूह, कृषक, छात्र, व्यापारी आदि सहभागिता करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ