प्रदेश में 155 आरएएस के तबादले, कपासन एसडीएम होंगी अर्चना बुगालिया

चित्तौड़गढ़, (माय सर्कल न्यूज़ @सलमान)। राजस्थान सरकार के कार्मिक (क-4) ग्रुप के संयुक्त शासन सचिव देवेंद्र कुमार ने एक आदेश जारी कर प्रदेश में 155 आरएएस के स्थानांतरण किए हैं। 
चित्तौड़गढ़ जिले में पदस्थापित हरि सिंह मीणा राजस्व अपील अधिकारी को भू प्रबन्धक अधिकारी बीकानेर, विनोद कुमार चौधरी उपखण्ड अधिकारी को उपखण्ड अधिकारी भीलवाड़ा, पुनीत कुमार गेलरा सहायक कलक्टर (प्रशिक्षणाधीन) को उपखण्ड अधिकारी शाहपुरा भीलवाड़ा, श्रीमती अर्चना बुगालिया सहायक कलक्टर (प्रशिक्षणाधीन) चित्तौड़गढ़ को उपखण्ड अधिकारी कपासन के पद पर तबादला हुआ हैं।
वहीं श्रीमती अमीना मान सहायक कलक्टर (प्रशिक्षणाधीन) अजमेर से उपखण्ड अधिकारी भोपालसागर, दीपक सिंह खटाना सहायक कलक्टर (प्रशिक्षणाधीन) धौलपुर को उपखण्ड अधिकारी रावतभाटा के पद पर लगाया हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ