बीमारी पर डेढ़ साल की मासूम को लोहे के गर्म तार से दागा, अस्पताल में भर्ती


●भीलवाड़ा बाल कल्याण समिति ने लिया संज्ञान 
●चित्तौड़गढ़ बाल कल्याण समिति कब लेगी एक्शन..?

चित्तौड़गढ़। भीलवाड़ा बाल कल्याण समिति अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय के आदेशानुसार रोस्टर पर्सन चंद्रकला ओझा को अवगत करते हुए तुरन्त बाल कल्याण  समिति सदस्य फारुख खान पठान  महात्मा गांधी चिकित्सालय शिशु वार्ड पीआईसीयू में पहुंचे। बाल कल्याण समिति सदस्य फारुख खान पठान ने बालिका के परिजन से जानकारी ली। उन्होंने बताया  चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा तहसील के भैंसरोडगढ़ थाना क्षेत्र के गूँजरखुर्द ग्राम के निवासी है। उनकी डेढ़ वर्षीय बालिका को सांस की समस्या थी तो बालिका की दादी और माता श्रीनगर नामक गांव ले गए जहाँ एक बुजुर्ग महिला ने गर्म तार से बालिका के पेट पर डाम लगा दिया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर बालिका को रात्रि में सिंगोली हॉस्पिटल में दिखाया और दोपहर को  भीलवाड़ा जिले के महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया। बाल कल्याण समिति सदस्य पठान ने माता-पिता के बयान लेखबद्ध कर शिशु को अपने विशेष देखरेख संरक्षण में ले लिया है। सम्बंधित थाने को बाल कल्याण समिति चित्तौड़गढ़ को सूचित कर दिया गया। आगे की कार्यवाही चेयरपर्सन गिरीश कुमार पांडेय एवं समिति के निर्देशानुसार की जाएगी। शिशु विशेषज्ञ चिकित्सक के  अनुसार बालिका की हालत गंभीर है। उसे  खून की कमी है। समिति द्वारा परिजनों को भविष्य में डाम नही लगाने एवं आग पानी और खतरनाक जगह से दूर रखने के लिए पाबंद कर किया जाएगा। इससे होने वाली क्षति एवं डाम लगाना कानूनन अपराध है एवं ऐसा करने वाले व्यक्ति को सजा का प्रावधान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ