निम्बाहेड़ा जेल के पास एक युवक पर फायरिंग, गम्भीर घायल

निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा कोतवाली क्षेत्र के गर्ल्स स्कूल के पास दिनदहाड़े एक युवक पर फायरिंग होने से वह गम्भीर घायल हो गया। 
जानकारी के अनुसार आज दिनदहाड़े शहर के गर्ल्स स्कूल के पास व उप जिला कारागृह के सामने एक युवक पर 3-4 फायर किए जिससे युवक गम्भीर घायल हो गया। घायल युवक की पहचान केसुन्दा निवासी बंटी आंजना के रूप में हुई। गम्भीर घायल को निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ उसका ईलाज जारी हैं। सूचना पर कोतवाली थानाधिकारी फूलचंद टेलर मौके पर पहुंचे। युवक पर फायरिंग करने वाले कि पहचान नही हो सकी हैं। पुलिस  मामले में जांच कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ