●एक पिकअप बरामद व एक स्कुटर बरामद
भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर एक पिकअप और एक स्कूटर बरामद किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू द्वारा वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमति चंचल मिश्रा एवं नरेन्द्र
दायमा वृत्ताधिकारी वृत्त शहर भीलवाडा के निर्देशन में राजेन्द्र कुमार गोदारा पुलिस
निरीक्षक पुलिस थाना प्रतापनगर जिला भीलवाडा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
गत 6 फरवरी को प्रार्थी धर्माराम पिता किशनाराम निवासी रूकमणी कॉलोनी जिला भीलवाडा ने थाना प्रतापनगर पर रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरी पिकअप गाडी आरजे 09 जीबी 1528 को रात 09.00 पीएम पर अम्बाजी मार्केट में खड़ी थी। करीब रात 11.27 पीएम को मेरे पास टोल का मैसेज आया तब मेरे को
पता चला तो धर्माराम मार्केट गया तो गाडी वहां पर नहीं मिली, काफी तलाश की व मिलने वालों से भी पता किया पर कहीं पता नहीं चला, जिसको कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है, जिस पर प्रकरण संख्या 105/2023 धारा 379 भा.द.स में प्रकरण दर्ज किया गया। जिसको गम्भीरता से लिया जाकर पुलिस थाना प्रतापनगर व साईबर सैल जिला भीलवाडा की संयुक्त टीम के साथ उक्त चोरी की घटना के खुलासे हेतु प्रयास शुरू किये।
थाना प्रतापनगर पुलिस टीम में राजेन्द्र कुमार गोदारा पु.नि. थानाधिकारी थाना प्रतापनगर, आशीष कुमार मिश्रा स. उ.नि साईबर सैल भीलवाडा, सुनिल शर्मा हैड कानि. 509 थाना प्रतापनगर भीलवाडा, कालूराम धायल हैड कानि 1489 थाना बिजौलिया भीलवाडा, विनोद गढवाल कानि 2140 थाना प्रतापनगर भीलवाडा, किशोर सिंह कानि. 1957 साईबर सैल भीलवाडा, कमलेश चौधरी कानि. 225 साईबर सैल भीलवाडा, रविन्द्र कानि 842 थाना प्रतापनगर भीलवाडा, बिहारी लाल गुर्जर कानि 1051 थाना बिजौलिया भीलवाडा शामिल थे।
गठीत टीम द्वारा किये गये प्रयास
प्रकरण में गठीत टीम द्वारा घटना के तुरन्त बाद आरोपी तक पहुचने का प्रयास शुरू कर घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज अन्य
तकनीकी विशलेषण, पूर्व के अपराधियों रिकॉर्ड संकलन कर व मुखबीर सहायता से घटना के मुल्जिम की पहचान कर मुल्जिमान को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने राहुल लसोड जैन पिता विकेक कुमार लसोड जैन उम्र 26 साल निवासी
रावतभाटा रोड, पुराना बस स्टेण्ड सिंगोली, मध्यप्रदेश हाल तिलिस्वा महादेव थाना बिजौलिया, भीलवाडा और विशाल राव पिता धनश्याम राव उम्र 22 साल निवासी रिछी थाना नलखेडा जिला आगर उज्जैन मध्यप्रदेश हाल पंचायत चौक, बिजौलिया भीलवाडा को गिरफ्तार किया।
0 टिप्पणियाँ