मजदूर नेता स्व. हरिराम की स्मृति में वॉलीबाल प्रतियोगिता प्रारंभ



चित्तौड़गढ़। उपनगरीय क्षेत्र चन्देरिया में मजदूर नेता स्व. हरिराम स्मृति में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। शुभारंभ के साथ ही प्रतियोगिता मे रोमांच रहा और पहले ही दिन देर रात्रि तक मुकाबले जारी रहे।
मुख्य अतिथि सभापति संदीप शर्मा ने इस मौके पर खेलों का जीवन में महत्व बताते हुए बाहर से आये खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं शुभकामनाएं देकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर अतिथि के रूप में श्रीमती अलका मिश्रा ने भी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव उपसभापति कैलाश पंवार ने बताया कि पहला मैच पुरुष वर्ग नडियाद बनाम नूतन क्लब चितोड़गढ़ का हुआ जिसमे नडियाद ने 2-0 मैच जीता। दुसरा मैच महिला वर्ग का चेन्नई बनाम नडियाद के बीच हुवा जिसमे चेन्नई टीम 3-1 मेच जीता। तीसरा मैच चन्देरिया बनाम श्री सीमेंट ब्यावर का हुवा जिसमे श्री सीमेंट ब्यावर ने 2-0 मैच जीता। चौथा मैच उदयपुर बनाम भीलवाड़ा का हुवा जिसमे भीलवाड़ा 2-1 ने मैच जीता। प्रतियोगिता से जुड़े फारूख मिरासी ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर चन्देरिया मण्डल अध्यक्ष व पार्षद विजय चौधरी, गजानन्द शर्मा, पार्षद राजेश सरगरा, राजेश राठौड, सद्दाम हुसैन, अनिल शर्मा, सुनिल शर्मा, मुकाबिल हुसैन, हरिश मेहता, अनिल सोनी, ब्रज मोहन सोलंकी, उमा राठौड, फिरोज मिरासी, कैलाशसिंह भाटी, भरत चतुर्वेदी के साथ की बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजुद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ