ज्ञापन में बताया गया कि 24 फरवरी को गंगरार क्षेत्र के सोनियाणा के पास अज्ञात लोगों द्वारा चित्तौड़गढ़ देहली गेट निवासी विनोद सालवी पुत्र बाबू लाल सालवी की हत्या कर शव रोड़ पर फेंक कर फरार हो गए। इस मामले में अभी तक भी किसी की गिरफ्तारी नही हुई हैं। जिससे समाज मे रोष व्याप्त हैं। इस मामले में दोषी व्यक्तियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने की मांग की हैं।
वही सीएम के नाम सौंपे ज्ञापन में विनोद सालवी की पत्नी को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की हैं।
इस दौरान प्रेम शंकर जिलाध्यक्ष सालवी नवयुवक समाज संस्थान, जगराम, कैलाश, कालू, बाबू लाल, राहुल सालवी, भूपेंद्र सालवी, उदय लाल सहित कई समाज के लोग मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ