ज्ञापन में बताया गया कि आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने व मानदेय बढ़ाने की मांग की हैं। ज्ञापन में बताया कि 0-6 वर्ष के बच्चों को देख रेख करने, गर्भवतियों और धात्री माताओं आदि की देखरेख व पोषण पर कार्य किया जाता हैं। ऐसे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का मानदेय बढ़ाने की मांग की हैं।
इस अवसर पर प्रेम कंवर, कमला कुमावत, मधु छिपा, इंदुबाला शर्मा, लीला सिसोदिया, माया ढोली, कंचन सालवी, फूली बाई, मुन्नी सुथार, रेखा सेन, भँवर कंवर, सीमा जीनगर, उमा धाकड़, पूजा वैष्णव, बाली कच्छावा, अंगुरबाला, रिंकू, ओम कंवर, भगवती देवी, केशर जटिया, नसीम बानो, आशा रावल, रेखा सालवी, जानी, रीना पोरवाल सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मौजूद थी।
इस ख़बर का वीडियो देखें....
0 टिप्पणियाँ