भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। शहीद राजेन्द्र गंटेडी में सोमवार रात्रि को एक अफीम खेत से हरे अफीम डोडे तोड़कर अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गण्टेडी में गणपत सिंह पिता राम सिंह के अफीम खेत से सोमवार रात्रि को करीब तीन आरी के खेत में से हरे डोडे अज्ञात चोर चुराकर ले गए। जब सवेरे खेत मालिक अपने खेत पर अफीम लुवाई गया तो करीब तीन आरी खेत में से हरे डोडे अफीम के तोड़कर चुराकर ले गए। खेत मालिक ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मण्डफिया थाने में मामला दर्ज करवाया हैं।
0 टिप्पणियाँ