कार-मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी हाइवे स्थित बाड़ी गांव के पास एक कार ने मोटरसाइकिल सवार को चपेट में लेने से दो लोगों की मौत हो गई। 
जानकारी के अनुसार बाड़ी निवासी दो सगे भाई अपने खेत से काम कर घर जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने बाईक को चपेट में ले लिया जिससे बाईक पर बाड़ी निवासी हरीश कुमावत की मौके पर ही मौत हो गई। गम्भीर घायल शम्भू कुमावत को उदयपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों के शव निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ