सांवलियाजी, (उमेश तिवारी)। मंगलवार को स्थानीय अभिभाषक संघ मण्डफिया सांवलियाजी एवं भदेसर में सूर्य करण सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने में सरकार की लापरवाही तथा अधिवक्ता के हितों की अनदेखी करने के विरोध सभी न्यायिक कार्य स्थगित रखकर बहिष्कार किया गया। उक्त कार्य बहिष्कार के पश्चात हड़ताल को निरंतर जारी रखते हुए संघर्ष समिति का गठन किया जाकर फारूक मोहम्मद, काबिल हुसैन, प्रशांत जैन, केसर सिंह आक्या, अर्जुन वैष्णव को जिम्मेदारी दी गई। जिसमें दिनांक 1 मार्च को जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।
बैठक में चमन पाल सिंह सोलंकी, सत्यनारायण तेली, कैलाश चौधरी, आसिफ हुसैन मीर, आसिफ हुसैन, फारूक मोहम्मद, शाहिद हुसैन, अंसार हुसैन, शफा आलम आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ