सांवलियाजी विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन

सांवलियाजी, (उमेश तिवारी)। मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डफिया श्रीसांवलियाजी में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता स्थानीय ग्राम पंचायत की सरपंच शमीम बानो ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीसांवलिया सेठ एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। सभी आगंतुक अतिथियों का तिलक एवं माल्यार्पण से सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश चंद बैरवा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
वर्ष भर में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को पारितोषिक प्रदान किए गए। साथ ही शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का अध्यक्ष एवं अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। स्थानीय विद्यालय एवं बालिका विद्यालय सहित पीइइओ क्षेत्र के गीदा खेड़ा, केसर खेड़ी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नृत्य, नाटक आदि प्रस्तुत किए।
स्थानीय  विद्यालय के प्राध्यापकों भग्गालाल मेघवाल, नरेंद्र सिंह शक्तावत, आशीष चंडालिया के उप प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नत होने पर स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मंदिर मंडल सदस्य ममतेश शर्मा, अशोक शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोहर लाल जैन, सहकारी समिति अध्यक्ष राजकुमार वैष्णव, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अध्यक्ष तेजपाल सिंह खोर, पूर्व विद्यार्थी परिषद अध्यक्ष गोकुल लाल बागोरिया, सचिव कन्हैयालाल गर्ग, वार्ड पंच एवं पत्रकार उमेश तिवारी, वार्ड पंच पवन तिवारी, सांवलिया स्पोर्ट्स क्लब के पंकज जारोली, पूर्व मंदिर मंडल सदस्य भैरूलाल सोनी, सरपंच प्रतिनिधि फारूख मोहम्मद, गर्ल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा, कूंथना उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद तूणवाल, शिक्षक भेरुलाल बेरवा, व्याख्याता राजेंद्र दशोरा, स्टाफ सचिव बाबूलाल जटिया, वैद्य महेंद्र कुमार जाजोरिया, एसएमसी अध्यक्ष रतन दास वैष्णव, केसर खेड़ी प्रधानाध्यापक गनी मोहम्मद, गीदा खेड़ा प्रधानाध्यापिका सुबिता मुंड, उप सरपंच प्रतिनिधि अभिषेक जैन आदि उपस्थित थे।
इधर शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह खोर के वार्षिक उत्सव समारोह में सम्मिलित होने पर प्रधानाचार्य दिनेशचंद बैरवा, ब्लॉक भदेसर अध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज, जिला प्राध्यापक प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह शक्तावत ने स्वागत सम्मान किया।
अतिथियों ने उद्बोधन में विद्यार्थियों को अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया एवं अपने माता-पिता, गांव, प्रदेश सहित राष्ट्र का मान बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया।
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह शक्तावत ने किया। आभार प्रदर्शन भग्गालाल मेघवाल ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ