एनडीपीएस एक्ट में आठ माह से फरार आरोपी गिरफ्तार



चित्तौड़गढ़। कपासन थाने में मादक पदार्थों की तस्करी व परिवहन के मामले में आठ माह से फरार वांछित आरोपी को राशमी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि मादक पदार्थो की तस्करी व परिवहन के मामलो में वांछित आरोपी की धरपकड़ हेतु थानाधिकारी प्रेम सिह उ.नि. थाना राशमी के जाप्ता एएसआई चॉन्द मल, भवानी सिह सउनि, कानि रामलाल, रामचन्द्र, मनोज कुमार, प्रितम द्वारा थाना कपासन के एनडीपीएस एक्ट में आठ माह से वांछित आरोपी ठिकरिया खेड़ी गोरख्या थाना करेड़ा जिला भीलवाडा निवासी 30 वर्षीय चुन्नीलाल पुत्र मांगीलाल बलाई को डिटेन किया जाकर जांच के बाद मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ