भरतपुर के जुनेद, नसीर की हत्या के विरोध में आम मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन


चित्तौड़गढ़। कथित गौ रक्षकों द्वारा भरतपुर के जूनेद व नसीर को उनकी कार सहित जिन्दा जलाने एवं कपासन तहसील के धमाणा में दो पक्षों की लड़ाई में रज्जाक की नृशंस हत्या किये जाने पर रोष प्रकट करते हुए आम मुस्लिम समाज, चित्तौड़गढ़ द्वारा अपराधियों को कठोर सजा दिये जाने एवं पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
आम मुस्लिम समाज, चित्तौड़गढ़ के जुल्फकार मुल्तानी, मुबारिक कुरेशी, मोहम्मद इकबाल अब्बासी, मोहम्मद असलम, रशीद मोहम्मद, खुसरो कमाल, अहजद, इरशाद उर्फ भैयू, जाकिर हुसैन मंसूरी, मोहम्मद असलम लौहार, फरीद, जावेद, आसीफ गौरी ने ज्ञापन सौंप कर भरतपुर के दोषियों को गिरफ्तार करते हुए गौरक्षा के नाम पर हुई गुण्डागर्दी को रोकने, कपासन तहसील की घटना में मुल्जिमानों को फास्टट्रेक में मामला लेकर कार्यवाही करने की मांग की गई। साथ ही दोनों घटनाओं के पीड़ित परिवार को एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ