चित्तौड़गढ़। विशेष बालकों में नवीन तकनीक से शिक्षा प्रोत्साहन के उद्देश्य को लेकर स्थानीय जूबिलेंट एग्री एंड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड सिंहपुर द्वारा दिव्यांग विद्यालय को स्मार्ट टीवी, लेपटॉप, प्रिंटर व लाइब्रेरी हेतु एक सौ पुस्तकें भेंट की।
संस्थापक सचिव ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि इस अवसर पर रामदेवजी का चन्देरिया स्थित श्री सांवलियाजी बहुउद्देशीय विकलांग विद्यालय में मंगलवार को जुबिलेंट कंपनी के सीएसआर प्रबंधक संजय कुमार सिन्हा का अभिनंदन पत्र, स्मृति चिन्ह, पगड़ी, दुपट्टा, और शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इनके प्रेरक रहे डीईओ राजेंद्र शर्मा, एडीईओ ओम प्रकाश मेनारिया, जूबिलेंट की शिक्षा परियोजना समन्वयक निकिता राणावत, राजकीय शिक्षक सूरजभान का भी अभिनंदन किया गया।
प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था अध्यक्ष अर्जुन मूंदड़ा ने बताया कि जुबिलेंट कंपनी द्वारा विशेष बच्चों के लिए दी गई शिक्षण सामग्री इनके विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
प्रबंधक संजय कुमार सिन्हा ने भविष्य में भी सामाजिक गतिविधियों में इस दिव्यांग विद्यालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। भवन निर्माण सहयोग हेतु भी संस्थान को प्रार्थना पत्र देने के लिए कहा। डीईओ राजेंद्र शर्मा ने कंपनी द्वारा दिव्यांग विद्यालय के अलावा अन्य राजकीय स्कूलों में भी यह प्रोजेक्ट चलाये जाने की प्रशंसा की। एडीईओ ओम प्रकाश मेनारिया ने विद्यालय के प्रबंधक समिति का आभार जताते हुए स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सेवा कार्य को सराहा।
समारोह में संस्था सचिव मनजीत सिंह गरेवाल, उपाध्यक्ष हरीश पुरोहित, शांतिलाल भराडिया, संयुक्त सचिव भैरू लाल शर्मा, संस्था सदस्य रमेश मेहता, दिनेश खंडेलवाल, राकेश जैथलिया, डॉ. सुशील मेहता, पुष्कर राज मालू, महेंद्र जोशी, अरविंद व्यास, रूपाराम बिश्नोई आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ