भीलवाड़ा, (विनोद सेन)। जिले के शकरगढ़ कस्बे की अमर ज्ञान निरंजनी आश्रम एवं संकटमोचन आदर्श गौशाला समिति के तत्वाधान में नवनिर्मित संकट हरण हनुमत धाम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के 6 दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ।
छह दिवसीय कार्यक्रम में मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जिससे पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।
गुजरात के स्वामी संत विद्यानंद सरस्वती महाराज एवं स्वामी संत जगदीश पुरी महाराज के सानिध्य में मंदिर परिसर में बने जल मंदिर, पुजारी निवास, भोजनशाला, भोजनालय जलकुंड साधना-समाधि, यज्ञशाला,भव्य उद्यान, वेद विद्यालय,सत्संग भवन,अतिथि शाला एवं विधायक गोपीचंद मीणा द्वारा विधायक फंड से 62 लाख की लागत से स्वीकृत करवाया गया। सीसी रोड निर्माण कार्य व मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार इत्यादि का लोकार्पण हुआ।
0 टिप्पणियाँ