चित्तौड़गढ़ डेयरी की आमसभा 28 मार्च को, किसान सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा लेंगे भाग

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की आम सभा 28 मार्च को आयोजित होगी। इसके बाद दुग्ध दिवस पर किसान सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा।
अध्यक्ष बद्री लाल जाट जगपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मार्च को आम सभा दोपहर साढ़े 11 से साढ़े 12 बजे तक आयोजित होगी। इसके बाद दुग्ध दिवस पर दोपहर एक बजे किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डेयरी में नवाचार के लिए 120 करोड़ रुपए की कार्य योजना बनाई हैं। उन्होंने कहा बताया कि डेयरी में 5 लाख लीटर दुग्ध का दुग्ध पाउडर का प्लांट लगाया जाएगा। वही ईटीपी प्लांट भी लगाया जाएगा जिससे पानी कप शुद्ध करके पेड़ पौधों में उपयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब किसानों को बाहर से पशु क्रय नही करने पड़ेंगे। इसके लिए एक बाड़ा बनाकर 200 दुधारू पशुओं को रखा जाएगा। जहां किसानों को पशु खरीद पर 10 हजार का अनुदान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि किसान सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना सहित कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ