चित्तौड़गढ़। आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो, इसके लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में निरन्तर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामकेश गुर्जर के द्वारा खाद्य सुरक्षा दल के साथ निम्बाहेड़ा शहर में सौभागमल वर्धमान जैन मण्डी चौराहा का निरीक्षण किया गया। उक्त फर्म से अवधिपार खाद्य सामग्री मिलने पर हटाने के निर्देश दिये तथा खाद्य सामग्री घी एवं साबूदाना को सैम्पल लिया गया। इसी क्रम में मड्डा गुलफरोशान ग्राम में महेश वेज ऑयल प्रा. लि. का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में लगभग पॉम ऑयल के 15-15 किलो के 400 टिन (6600 किलो जिसकी किमत लगभग 6 लाख 60 हजार) सीज किये गये। उक्त पॉमऑयल के टिनों पर निर्माण अवधिपार, तिथि, बैच नम्बर व निर्माता का पूर्ण पता अंकित नहीं था। उक्त फर्म से पॉम ऑयल का नमूना लिया गया।
इसी क्रम में निम्बाहेड़ा शहर से विष्णु नमकीन नया बजार से नमकीन का नमूना लिया गया व साफ सफाई हेतु पाबन्द किया गया। सभी नमूने जॉच हेतु केन्द्रिय प्रयोगशाला भिजवाये गये है। जॉच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम शर्मा, प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश
नागर, सहयोगी राजेश मेवाड़ा व महेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ