प्राकट्य स्थल श्रीसाँवलिया मन्दिर के स्टोर रूम में रखी पेटी में मिली 70 हजार से अधिक की नकदी

भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर के एक कर्मचारी के द्वारा मंदिर से रुपए चोरी करने का मामला सामने आया हैं। मंदिर के स्टोर में एक कर्मचारी की एक कनस्तर की पेटी में 70 हजार 220 रुपए, पहचान पत्र, डायरी, एटीएम कार्ड आदि बरामद किए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर परिसर में सीढ़ियों के नीचे स्टोर में एक कनस्तर की पेटी जिस पर ताला लगा हुआ था पड़ी हुई मिली। यह पेटी मंदिर के कर्मचारियों के द्वारा देखी गई। राजकुमार सेन बार-बार इसी स्टोर कक्ष में जाता था इसलिए संदेह के आधार पर उस बेटी को खोला गया तो उस में राज कुमार सेन का आईकार्ड, एटीएम कार्ड एवं एक डायरी, मंदिर की वेशभूषा व अन्य सामान के साथ 2 हजार 500, 200, 100, 50, 20,10 के नोट व 20, 10, 5, 2 के सिक्के मिले। इसकी सूचना मंदिर मंडल के उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा और अशोक अग्रवाल को दी गई उन्होंने बाहर होने की बात कही। जिस पर मंदिर के कर्मचारियों ने रुपए की गिनती करते समय मंदिर परिसर में कई ग्रामीण पहुंच गए। राजकुमार सेन के साक्ष्य मिलने पर ग्रामीणों ने भादसोड़ा थाना में फोन कर दिया जिस पर थाना अधिकारी रविंद्र सेन मय जाब्ता मौके पर पहुंचे एवं रुपयों की गिनती की गई जिसमें सभी नोट मिलाकर 70 हजार 220 रुपए गिने गए। पुलिस के द्वारा रुपए एवं समस्त सामान जप्त कर अपनी कस्टडी में लिया। भादसोड़ा थाना अधिकारी रविंद्र कुमार सेन ने बताया कि राज कुमार सेन घर पर नहीं मिला। पुलिस के द्वारा राज कुमार सेन की तलाशी की जा रही है। उसके मिलने के बाद सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। चतुर्दशी सोमवार को प्राकट्य स्थल श्रीसांवलियाजी मंदिर पर भगवान सांवरिया सेठ का भंडार खोला गया था जिसकी राशि की गणना की जा रही थी उसी दौरान कर्मचारी राजकुमार सेन के द्वारा गिनती के दौरान मौका पाकर कुछ रुपए जेब में छुपा लिए और बार-बार परिसर से आना जाना हो रहा था। संदेह के आधार पर मंदिर मंडल के पदाधिकारि अशोक अग्रवाल ने उसको एकांत में ले जाकर पूछताछ की जिस पर उसने पैसा नहीं होने का हवाला दिया। उसी समय जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से 29 सौ रुपए बरामद किए गए। मंदिर मंडल के पदाधिकारी के अनुसार रुपए बरामद होने पर राज कुमार सेन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मंदिर मंडल के द्वारा उसको तुरंत ही कार्यमुक्त कर दिया और इसकी सूचना चित्तौड़गढ़ ठेकेदार को दी गई। परंतु ठेकेदार के द्वारा भादसोड़ा थाने में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया। आज तीसरे दिन एक पेटी में राजकुमार के द्वारा मंदिर से और रुपए चुरा कर छुपाने की बात सामने आई है। अब यह रुपए कहां से आए, कब से पढ़े हुए थे, इन रुपयों में कौन-कौन साथ था या यह रुपए उसके स्वयं के थे या किसी और दूसरे के थे। कई सवालों का खुलासा राजकुमार के मिलने के बाद ही हो पाएगा। मंदिर में इस प्रकार चोरी की घटनाएं पहले भी हो चुकी है लेकिन किसी भी मामले में आज तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई।

इनका कहना हें कि :
भादसोड़ा थाना अधिकारी रविंद्र कुमार सेन ने बताया कि आज बुधवार को भादसोड़ा थाने में मंदिर मंडल के द्वारा कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई।

अशोक अग्रवाल कोषाध्यक्ष के अनुसार राजकुमार के रुपए चोरी करने की घटना पर इसके ठेकेदार को एफआईआर करने के लिए सूचित कर दिया गया। आज की घटना में पेटी में रुपयों को लेकर मंदिर मंडल के द्वारा सचिव के आने के बाद रिपोर्ट कराई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ