कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। कपासन क्षेत्र के आसपास पेंथर मुवमेंट की संभावना होने से वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया हैं।
गत रात्री रोकड़िया हनुमान मंदिर के निकट स्थित घर के पिछे बाडे़ में बंधी बछिया को बनाया किसी वन्य जीव ने शिकार, जिस पर सोशल मिडिया पर पेन्थर होने की सूचना से लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से पेन्थर होने की पुष्टी नही हुई है। वही बिती रात उपखण्ड अधिकारी अर्चना बुगालिया के निर्देश पर क्षैत्रीय वन अधिकारी नरेन्द्र विश्नोई ने मोनेटरिंग कर रेस्कयू कार्य को तीवृता से अंजाम देने के लिये वन विभाग की तीन-तीन सदस्यीय दो दलों का गठन कर 24 घंटे निगरानी करने के सम्भावित क्षैत्र में आदेश दिये है। इधर बीती रात नगर के रोकड़िया हनुमान मन्दिर के समीप स्थित मकान के पिछवाडे में बन्धे मवेशियों के बीच अज्ञात वन्य जीव द्वारा बछिया को शिकार बनाने के बाद लोगों में दशहत का माहौल पैदा हो गया है। घटना की सूचना पर डिएफओ विजय शंकर पांडे के निर्देश पर क्षैत्रिय वन्य अधिकारी सुरक्षा चित्तौडगढ नेहपाल सिह सारंगदेवोत, हैड फोरेस्टर मनिश राज मीणा फोरेस्टर गार्ड किशोर खटीक केटल गार्ड भगवान लाल, नाथु सिंह सिसोदिया, शंकर सिंह कपासन रेन्ज सहायक वन पाल शम्भु लाल शर्मा, वन रक्षक सुशीला, नाना लाल, भैरू लाल जाट व अमरा अहीर ने मिल कर कृषि उपज मण्डी के सामने पिंजरा लगा कर निगरानी रखे हुए है। वही आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है।
इधर नगर कांग्रेस (ई) सेवादल अध्यक्ष भवानी शंकर लौहार के नेतृत्व में कपासन के कई कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन उप जिलाधीश को सौप कर पेंथर को पकड़ाकर कपासन क्षैत्र की आम जनता तथा निर्दोष पालतू पशुओं को सुरक्षा प्रदान कराने की मांग की है।
ज्ञात हो कि कपासन नगर व आस-पास के बस्ती क्षैत्रों में पेंथर प्रवेश करके निर्दोश पशुओं का शिकार कर रहा है तथा आस-पास के क्षैत्रों में दशहत का माहौल है तथा कपासन नगर भय के माहौल में जी रहा है। लेकिन वन विभाग नाम मात्र की औपचारिकता कर रहा है। सेवादल नगर अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि कपासन नगर में जन जीवन को नुकसान हुआ तो उसकी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी।
0 टिप्पणियाँ