कलश यात्रा के साथ हुआ मुला माताजी के मेले का आगाज

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। प्राचीन स्थल मुला माताजी का चैत्र नवरात्रि मेले का आगाज कलश यात्रा के साथ हुआ। ऐतिहासिक कलश यात्रा में सेकडो की संख्या में महिलाओं ने कलश धारण किए, मुला माता ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यनारायण आचार्य ने बताया कि कलश यात्रा में कई घोड़ों ने करतब दिखाए। बच्चे हाथो में झंडिया लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा निर्धारित समय पर तालाब से शुरू हुई। लोडकिया चौक होते हुए पांच बत्ती चौराहा, बस स्टैंड, शिवाजी चौक, चित्तौड़ रोड़ होते हुए मुला माताजी मंदिर पर सम्पन्न हुई। मेले में ट्रस्ट के सदस्य मुकेश आचार्य, नंदकिशोर आचार्य, सत्यनारायण सेन व सभी सदस्यों ने व्यवस्था में सहयोग  किया। 23 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायिका माया गुजरी भजनों को प्रस्तुतियां देगी और 31 मार्च को रावण दहन होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ