आतरी गांव में पैंथर की दस्तक : घर में घुसा पैंथर, बकरें को पकड़ा

चित्तौड़गढ़। कन्नौज क्षेत्र के आतरी गांव में बीती रात को एक मकान में पैंथर घुस गया और वहाँ बंधे बकरें पर हमला कर दिया। 
जानकारी के अनुसार कन्नौज के पास आंतरी गाँव के नंद लाल भील के घर में करीब रात 9 बजे पैंथर घुस गया और बकरे को पकड़ लिया। जब बकरें की आवाज सुनकर नंद लाल की पत्नी घर से बाहर निकली तो उसने देखा कि पैंथर ने बकरें को पकड़ रखा था। वह जोर से चिल्लाई तो नंद लाल भी बाहर आ गया। इसके बाद पेंथर उन पर भी गुर्राया और  जंगल में भाग गया।
नंद लाल का बकरा घायल हो गया। गर्दन में पैंथर के दांत से  गहरे घाव हो गए।
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ