दिगम्बर जैन व अग्रवाल जैन समाज ने धार्मिक वातावरण में मनाया भारतीय नववर्ष


चित्तौड़गढ़। दिगंबर जैन समाज एवं अग्रवाल जैन समाज के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय नववर्ष 2080 को पूर्णतया धार्मिक वातावरण के साथ मनाया गया। आज प्रातः दिगंबर जैन 1008 मल्लिनाथ भगवान अतिशय क्षेत्र कीर्ति स्तंभ, जैन मंदिर किला चित्तौड़गढ़, ढूंचा बाजार स्थित भगवान श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं शास्त्री नगर स्थित भगवान श्री सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर तथा कुंभा नगर स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं मधुबन में स्थित भगवान आदिनाथ दिगंबर जैन सिंघवी चैत्यालय में प्रातः काल श्रीजी का विशेष अभिषेक एवं  विश्व शांति के लिए शांति धारा की गई। श्रीजी की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर समाज के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व विश्व कल्याण की कामना की। यह जानकारी किला मंदिर अध्यक्ष महेंद्र कुमार टोंगिया, शास्त्री नगर दिगंबर जैन मंदिर के वरिष्ठ श्रावक घीसू लाल जैन, अध्यक्ष डॉक्टर ज्ञान सागर जैन ने दी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ