चित्तौड़गढ़। शिवालिक विहार निवासियों ने टोली बनाकर घर घर जाकर नव संवत्सर की बधाई दी। अध्यक्ष कमल कटोड़ ने बताया कि प्रत्येक घर पर भगवा झंडा फहराया गया। कॉलोनी की महिलाओं व पुरुषों ने ढ़ोल के साथ नववर्ष की बधाई देते हुए ललाट पर कुंकुम तिलक कर नीम की कोंपल, मिश्री काली मिर्च का प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण डाड, राजमल डांगी, सत्यनारायण सोनी, विनोद लढ़ा, ओम कपुर, अजय बनवार, कमलेश विराणी, गोपाल लढ़ा, सुदेश न्याती, मनीष बाघमार, दिनेश लढ़ा, प्रवीण पारीख, प्रहलाद डाड, बृजेश कुमावत, सत्यनारायण डाड, प्रवीण लढ़ा, किशन सोमानी, नितेश जैन, अर्जुन आगाल, मनोज धाकड़, अनिल बगेरवाल, हेमेन्द्र पटवारी, अंकित लढ़ा, धर्मेंद्र कुमार, नितिन भंडारी, अजय अजमेरा, विजय बनवार, ध्रुव साहू, अमित जैन आदि ने एक दूसरे को हिन्दू नव वर्ष वि.सं.2080 की बधाई दी। शिवालिक महिला मंडल की बहनों का सहयोग रहा।
0 टिप्पणियाँ